ट्रें​डिंगदेशराजनीति

मोदी की कट्टर आलोचक रही शेहला राशिद सरकार के कामकाज पर मुरीद

नई दिल्ली। कभी मोदी सरकार की कट्टर आलोचक रहीं जेएनयू की पूर्व छात्रा शेहला राशिद आज भाजपा की प्रशंसक बन गई हैं। पिछले कुछ महीने से शेहला कई बार जम्मू कश्मीर को लेकर मोदी सरकार की तारीफ कर चुकी हैं। बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर श्रीनगर की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि शहर की कायापलट होते देख अच्छा लग रहा है।

शेहला ने एक्स पर लिखा कि अपने शहर का कायापलट होते देखकर अच्छा लग रहा है। शहर के अंदर भीड़ भाड़ कम करने का फैसला पैदल यात्रियों और खरीदारों के लिए वास्तव में सहायक साबित हो रहा है। प्रदूषण और शोर काफी कम हुआ है। सार्वजनिक सुविधाएं और पार्किंग सुविधाएं काफी बेहतर हैं। इस पोस्ट के साथ शेहला ने विकास की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरों के साथ #Poloview #Srinagar #SmartCity #EuropeFeels हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

शेहला इससे पहले भी मोदी सरकार द्वारा कश्मीर में किए गए विकास कार्यों की तारीफ कर चुकी हैं। स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले हिजबुल आतंकी के भाई रईस मिट्टू का एक वीडियो शेयर कर कहा था कि मोदी सरकार के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के हालात सुधरे हे और लोगों कि जिंदगियां बच रही हैं।

शेहला ने रईस मिट्टू का वीडियो शेयर कर लिखा था कि ये स्वीकार करना भले ही असुविधाजनक लग रहा हो लेकिन मोदी सरकार और एलजी के प्रशासन के तहत कश्मीर में मानवाधिकार के रिकॉर्ड में सुधार हुआ है। मेरा मानना है कि सरकार के स्पष्ट रुख ने लोगों के जीवन को बचाने में मदद की है।