ट्रें​डिंगमनोरंजन

‘मुझे बच्चे नहीं चाहिए…’ पिता नहीं बनना चाहते Abhay Deol, वजह से हैरान रह जाएंगे आप

  • अभय देओल ने कहा—“मुझे बच्चे नहीं चाहिए”, गोद लेने का विकल्प बताया।

  • पिता न बनने की वजह बताई—“दुनिया की हालत और बढ़ती आबादी।”

  • शादी को ज़रूरी नहीं मानते, अकेले रहना उन्हें बेहतर लगता है।

 

बॉलीवुड एक्टर अभय देओल अपनी शानदार फिल्मों और सादगी भरे अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा, रांझणा और हैप्पी भाग जाएगी जैसी हिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभय हमेशा से अपनी निजी ज़िंदगी को बेहद प्राइवेट रखते आए हैं। शायद यही वजह है कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरें कम ही सामने आती हैं।

49 साल के अभय देओल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी ज़िंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को चौंका दिया। एक्टर ने साफ कहा कि उन्हें बच्चे नहीं चाहिए और वो पिता बनने की सोच भी नहीं रखते।

बच्चे क्यों नहीं चाहते अभय?

यूट्यूब चैनल जय मदान – लेडी ऑफ फॉर्च्यून पर बातचीत के दौरान अभय देओल ने कहा—
“मैं बच्चे नहीं चाहता। अगर मुझे घर बसाना होता तो मैं बच्चे पैदा करने के बजाय गोद लेना पसंद करता।”

उन्होंने आगे वजह समझाते हुए कहा, “दुनिया की हालत देखकर मुझे लगता है कि इसमें बच्चा लाना सही नहीं। धरती पर आबादी पहले ही बहुत बढ़ चुकी है और मैं इसमें और इज़ाफा नहीं करना चाहता। अगर मेरा बच्चा होता, तो मैं शायद ज़रूरत से ज़्यादा पज़ेसिव और कंट्रोलिंग पिता बन जाता।”

शादी पर भी बोले अभय

शादी के सवाल पर भी अभय देओल का जवाब बिल्कुल अलग रहा। उन्होंने कहा कि शादी उनके लिए कोई ज़रूरी संस्था नहीं है, बल्कि एक सांस्कृतिक परंपरा है। उनका मानना है कि इंसान चाहे तो बिना शादी के भी पार्टनर के साथ रह सकता है या फिर अकेले रहकर अपनी पहचान खोज सकता है। अभय ने साफ कहा कि वो “साथ रहकर दुखी रहने से बेहतर है अकेले रहना” पसंद करेंगे। अभय देओल को आखिरी बार 2023 में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ ट्रायल बाय फायर में देखा गया था, जो 1997 के उपहार सिनेमा अग्निकांड पर आधारित थी।