-
गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों पर पत्नी ने दिया बड़ा बयान।
-
सुनीता ने बताया, गोविंदा उन्हें प्यार से “सोना” कहते हैं, जिस पर वह बेहद खुश हो जाती हैं।
-
अफवाहों के बीच सुनीता का कहना – “हम दोनों को कोई अलग नहीं कर सकता।”
बॉलीवुड स्टार गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले उनकी पत्नी सुनीता आहूजा संग रिश्ते में दरार और तलाक की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि बाद में दोनों ने साफ किया कि वे अलग नहीं हो रहे।
हाल ही में सुनीता आहूजा ने अपने यूट्यूब व्लॉग में इन अफवाहों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि गोविंदा उन्हें प्यार जताने के लिए क्या कहते हैं। उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर छा गई है और फैंस इस कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
“सोना” कहने पर पागल हो जाती हूं: सुनीता
इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में सुनीता ने कहा, “वैसे तो वह मुझे स्पेशल फील करवाने के लिए कुछ अलग नहीं करते। लेकिन जब वह प्यार से मुझे सिर्फ ‘सोना’ बोल देते हैं, तो मैं पूरी तरह पागल हो जाती हूं।” सुनीता का यह बयान इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तलाक की अफवाहों पर दिया बयान
कुछ समय पहले गोविंदा और सुनीता की शादी को लेकर तलाक की चर्चाएं तेज हो गई थीं। इसकी वजह यह रही कि सुनीता ने खुलासा किया था कि वह पिछले 12 सालों से अपना जन्मदिन अकेले मना रही हैं और गोविंदा के ज्यादा बोलने वाले स्वभाव के कारण दोनों अलग रहते हैं।
इन बयानों के बाद कयास लगाए जाने लगे कि यह मशहूर जोड़ी अलग हो रही है। यहां तक कि गोविंदा की टीम ने भी बताया था कि करीब छह महीने पहले सुनीता ने तलाक की अर्जी दी थी।
हालांकि अब सुनीता ने साफ कर दिया है कि दोनों के बीच कोई दूरी नहीं है। उन्होंने कहा, “हम दोनों को कोई अलग नहीं कर सकता।”

