मनोरंजन

आर्थिक तंगी से परेशान अभिनेत्री ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मलयालम की मशहूर फिल्म व टीवी अभिनेत्री रेन्जुशा मेनन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। 35 वर्ष की अभिनेत्री अपने घर में फांसी के फंदे से लटकी पाई गईं। वह तिरुवनंतपुरम के श्रीकार्यम स्थित अपार्टमेंट में रह रही थीं। श्रीकार्यम पुलिस ने उनके मौत की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को सुबह उनका कमरा जब ज्यादा देर तक नहीं खुला तो परिवार वालों को शक हुआ। बाद में कमरे का दरवाजा जबरदस्ती खोला गया तो उनका शव फंदे से लटका मिला। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेन्जुशा अपने पति के साथ एक फ्लैट में रह रही थीं और और इन दिनों उनकी आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहींं थी। उनकी मौत की सूचना श्रीकार्यम पुलिस स्टेशन में सुबह 11 बजे के आसपास दी गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच पर आत्महत्या है, हालांकि, वे मौत के कारण की जांच कर रहे हैं।

सुसाइड से कुछ घंटे पहले, रेन्जुशा मेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आनंद रागम के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें वह काफी खुश लग रही थीं।

इंडस्ट्री में लोकप्रिय नाम रेन्जुशा को फिल्मों और टीवी सीरियल्स दोनों में सपोर्टिंग रोल निभाते हुए देखा गया था। रेन्जुशा मेनन कोच्चि की की रहने वाली थीं। उन्होंने एक टीवी चैनल पर एक एंकर के रूप में अपना करियर शुरू किया और टीवी शो ‘श्रीत्री’ से छोटे पर्दे पर एक्टिंग की शुरुआत की और ‘निज़ालट्टम,’ ‘मगलुडे अम्मा’ जैसी अन्य प्रोजेक्ट में काम किया। वह ‘सिटी ऑफ गॉड’ और ‘मेरिककुंडोरू कुंजाडु’ जैसी फिल्मों में भी नजर आई थीं।