खेल

PAK vs SA: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, फिल्डिंग करते समय Shadab Khan बुरी तरह चोटिल

AHMEDABAD, INDIA - OCTOBER 14: Shadab Khan of Pakistan fields the ball during the ICC Men's Cricket World Cup India 2023 between India and Pakistan at Narendra Modi Stadium on October 14, 2023 in Ahmedabad, India. (Photo by Alex Davidson-ICC/ICC via Getty Images)

नई दिल्ली। विश्व कप 2023 में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान फिल्डिंग करते समय पाक क्रिकेटर शादाब खान (Shadab Khan) बुरी तरह चोटिल हो गए। मैदान में शादाब को दर्द में कराहते देख तो फैंस की सांसें थम सी गई थीं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान टीम 270 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 271 रन का लक्ष्य रखा है।

पाकिस्तान टीम की तरफ से बाबर आजम और सऊद शकील ने शानदार अर्धशतक जड़ा। इनके अलावा शादाब खान ने 43 और मोहम्मद रिजवान ने 31 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की पारी की शुरुआत में पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा। ऐसे में स्टार स्पिनर शादाब को चोट की लगने की वजह से पाकिस्तान को बड़ा चुकसान हो सकता है।

दरअसल, साउथ अफ्रीका की पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही शादाब खान जल्दी से थ्रो मारने की कोशिश में कंधों के बल जमीन पर गिरे और दर्द से जोर से कराहने लगे। दर्द के कारण वह जमीन पर ही लेट गए। उन्हें ले जाने के लिए जल्दी से स्ट्रेचर लाया गया। हालांकि कुछ देर बाद वह खुद ही खड़े हो गए और मैदान के बाहर जाने लगे। अभी पता नहीं चल पाया है कि उन्हें चोट कंधे पर आई है या सिर पर। इस बीच हाल ही में अपडेट सामने आया है कि कन्कशन सब्स्टीट्यूट के चलते उनकी जगह उसामा मीर मैदान पर आए है।