ट्रें​डिंगदेशराजनीति

PM Modi 5 Resolution : लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी के 5 बड़े संकल्प

नई दिल्ली। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10वीं बार लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराया। ध्वजारोहण के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को परिवारजन कह कर संबोधित किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से विकसित भारत के संकल्प को दोहराया, देशवासियों को 3 गारंटियां दीं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व परंपरागत कामगारों के सशक्तिकरण हेतु संकल्प लिया।

पीएम मोदी की 3 गारंटी
लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान के पीएम मोदी ने देशवासियों को 3 गारंटी दी। पहली- अगले कुछ वर्षों में भारत, दुनिया का तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा, दूसरी- शहरों में किराए के मकानों में रहने वालों को बैंक लोन में रियायत मिलेगी और तीसरी- देशभर में 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे।

स्वयं सहायता समूह को लेकर पीएम मोदी का संकल्प
इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने कहा कि आज 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से ग्रुप से जुड़ी हुई हैं। जब आप गांव में जाएंगे तो आपको बैंक वाली दीदी मिलेंगी, आंगनबाड़ी वाली दीदी मिलेंगी, आपको दवाई देने वाली दीदी मिलेंगी। अब मेरा सपना है 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का और इसके हम नई लिए हम नई योजना के बारे में सोच रहे हैं।

परंपरागत कामगरों के सशक्तिकरण हेतु संकल्प
परंपरागत कामगरों को लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 13,000 से 15,000 करोड़ रुपए के आवंटन के साथ विश्वकर्मा योजना शुरू करेगी। पीएम ने कहा कि सरकार इस योजना के जरिए पारंपरिक कौशल वाले लोगों को मदद पहुंचाएगी। इसमें सुनार, लोहार, नाई और चर्मकार जैसे पारंपरिक कौशल वाले लोगों को शामिल किया जाएगा और उन तक सहायता पहुंचाई जाएगी।