देशराजनीति

“PM मोदी अगले साल 15 अगस्त पर अपने घर की छत पर झंडा फहराएंगे”

नई दिल्ली। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। इस संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपको देश की उपलब्धियां, आपके सामर्थ्य, आपके संकल्प, उसमें हुई प्रगति, उसकी सफलता और गौरवगान… पूरे आत्मविश्वास से आपके सामने प्रस्तुत करूंगा।

पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि पीएम मोदी अगले साल 15 अगस्त को झंडा फहराएंगे लेकिन अपने घर की छत पर। पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘2024 में लाल किले पर झंडा कौन फहराएगा, इसका फैसला जनता करेगी। 2024 तक इंतजार करिए।’

बता दें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली के लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह से नहीं गए थे। लाल किले की प्राचीर से जब प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित कर रहे थे तो उस दौरान खड़गे के लिए चिह्नित लाल कुर्सी खाली दिखी। इस बारे में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे अन्य कार्यकमों में व्यस्त थे जिस कारण वह लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा नहीं बन सके।

#WATCH | "He will hoist the National Flag once again next year, he will do that at his home," Congress president Mallikarjun Kharge reacts to PM Modi's "The next 15th August, from this Red Fort, I will present before you the achievements of the country" pic.twitter.com/jtky2ms7rz

— ANI (@ANI) August 15, 2023

पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कह कि भाजपा जाहिर तौर पर इस बात से नाराज है कि मल्लिकार्जुन खड़गे लाल किले पर पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में शामिल नहीं हो पाए।