नई दिल्ली। मंगलवार को पूरे देश में बड़ी धूमधाम से करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत करके अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। शादी के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा ने भी अपना पहला करवा चौथ मनाया। राघव ने खुद परिणीति के हाथों में मेंहदी लगाई। लाल रंग के सूट में परिणीति चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
परिणीति चोपड़ा ने करवा चौथ पर लाल रंग का सिल्क अनारकली सूट पहना था, जिसके साथ उन्होंने पैट्स मैचिंग किया था। पिंक चूड़ा, गले में मंगलसूत्र और गोल्डन झुमके में वह बेहद सुंदर लग रही थीं। करवा चौथ पर परिणीति ने जो सूट पहना था उसकी कीमत 1,56,800 रुपये बताई जा रही है।
बीते 24 सितंबर को आप सासंद राघव चड्डा के साथ सात फेरे लेने वाली परिणीति का ये पहला करवा चौथ था। देर शाम उन्होंने अपने इस खास दिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरों में राघव अपनी पत्नी परिणीति को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं।
एक्ट्रेस के साथ-साथ उनके पति आप सांसद भी बेहद स्मार्ट दिख रहे हैं। उन्होंने पीले कुर्ते के साथ ब्राउन नेहरू जैकेट और व्हाइट पायजामा पहना था। उनका अंदाज काफी प्यारा लग रहा था।

