मनोरंजन

हाथों में चूड़ा, मांग में सिन्दूर… Lakme Fashion Week में दुल्हन बनीं परिणीति चोपड़ा, शादी के बाद किया पहला रैंप शो

नई दिल्ली। शादी के बाद चड्ढा परिवार की बहू और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने लैक्मे फैशन वीक में अपना पहला रैंप शो किया। साड़ी, चूड़ा, सिंदूर लगाए ये नई नवेली दुल्हन शो के दौरान सबके आकर्षण का केंद्र रहीं।

परिणीति ने सिल्वर साड़ी, गुलाबी रंग का चूड़ा, गले में कुंदन का नेक पीस पहना हुआ था। न्यूड मेकअप और मांग में लाल रंग के सिंदूर में वह बेहद खूबसूरत दिख रही थींं। परिणीति ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ वॉक किया। शो खत्म होने के बाद जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि क्या आज वह मैच देखेंगी? इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

हालांकि परिणीति का ये फैशन शो उनके फैंस को काफी पसंद आया और वे इस वीडियो पर अपनी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘शादी के बाद परिणीति बहुत खुश दिख रही है’। तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘लुकिंग स्टनिंग’।

बता दें कि परिणीती चोपड़ा ने आप के नेता राघव चड्ढा से शादी की है। बीते 24 सितंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। इस शादी के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे रहे। दोनों की शादी उदयपुर के रॉयल पैलेस होटल लीला पैलेस में हुई थी।