ट्रें​डिंगविदेश

ताइवान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता

नई दिल्ली। शनिवार को ताइवान के पूर्वी तट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है। तेज भूकंप के झटकों के बाद से लोग दहशत में हैं। सभी अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए। हालांकि किसी भी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। मौसम ब्यूरो ने बताया कि भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी के पास समुद्र में 7.2 किमी (4.5 मील) की गहराई में था।

भूकंप के प्रति संवेदनशील है ताइवान
ताइवान, दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है और भूकंप के प्रति संवेदनशील है। इससे पहले, ताइवान के उत्तर-पूर्व में 18 सितंबर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। उस दौरान भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी। भूकंप की वजह से इमारतें हिल गई थीं। हालांकि, उस दौरान भी नुकसान को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

साल 2022 के सितंबर में ताइवान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई थी। इस दौरान ताइवान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में लगभग 150 अन्य घायल हुए थे, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

इससे पहले, 2016 में दक्षिणी ताइवान में आए भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 1999 में 7.3 तीव्रता के भूकंप में 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे।