ट्रें​डिंगविदेश

आतंकियों ने जिस महिला के शव को अर्धनग्‍न घुमाया, वह इजराइल की नहीं जर्मनी की नागरिक थी

नई दिल्ली। शनिवार को इजराइल पर गाजा पट्टी की तरफ से हमास के आतंकियों ने हमला कर दिया। ये हमला, भारत में हुए 26/11 के आतंकी हमले जैसा ही किया गया। इजरायल की नफरत में अंधे इन आतंकियों ने वहां की जमीन पर कदम रखते ही सड़क पर मौजूद हर शख्स को गोलियों से भूनना शुरू कर दिया। गाजा पट्टी के करीब आतंकियों ने एक महिला को भी मार डाला।

महिला को मारने के बाद भी जब आतंकियों का मन नहीं भरा, तो उन्होंने शव को अर्धनग्‍न कर उसके हाथ पैर बांधकर एक गाड़ी से बांध दिया और आतंकियों के बीच शव को घुमाया। बाद में पता चला कि जिस महिला के साथ आतंकियों ने दरिंदों की तरह सलूक किया वह इजरायल की नहीं, बल्कि एक जर्मन नागरिक थी।

शनिवार को आतंकियों द्वारा महिला के साथ की गई इस दरिंदगी का वीडियो जब सामने आया तो चर्चा थी कि महिला इजराइली सैनिक है, लेकिन अब इस लड़की की पहचान जर्मनी की रहने वाली शानी लौक (Shani Louk) के रूप में हुई है। 30 साल की शानी एक संगीत समारोह में थीं, जो शांति के लिए आयोजित किया गया था। लेकिन अचानक से आतंकियों ने यहां तांडव मचाना शुरू कर दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के शव के चारो ओर आतंकी हैं और उनके समर्थक धार्मिक नारे लगा रहे ​हैं, उस पर थूक रहे हैं। हमास ने दावा किया था कि शव एक महिला इजरायली सैनिक थी। लेकिन शानी की चचेरी बहन टोमासिना ने मारी गई लड़की के उसकी बहन होने की पुष्टि की। उसके पैर पर बने टैटू और बालों से टोमासिना ने पहचान की गई।

टोमासिन ने कहा, ‘हमने कुछ नहीं सुना है। हम सबकुछ ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन यह शानी ही है। वह शांति के लिए आयोजित एक संगीत समारोह में थीं। ये हमारे परिवार के लिए एक बुरा सपना है।’

बता दें एक बड़ी साजिश के तहत हमास के आतंकियों ने इजराइल पर हमला बोला। गाजा पट्टी से वह पैराग्लाइडिंग के जरिए इजरायल में घुस गए। उन्होंने यह हमला तब किया जब यहूदी लोग अपना त्योहार मना रहे थे। हमास के लोग घरों में घुसे और लोगों को मारा।