नई दिल्ली। सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। फिल्म 500 के क्लब में एंट्री करने वाली है। दर्शकों से लेकर बॉलीवुड के स्टार्स तक फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हेमा मालिनी से लेकर कार्तिक आर्यन तक ने फिल्म की खूब तारीफ की तो वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने भी गदर 2 की सफलता के लिए बधाई दी है।
प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने ‘गदर 2’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा को फिल्म की शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने एक पत्र लिखकर अनिल शर्मा को बधाई दी और साथ ही फूलों का खूबसूरत गुलदस्ता भी भेजा है। जिसकी तस्वीर अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

अनिल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के भेजे गए गुलदस्ते और पत्र की फोटो शेयर की है। लेटर में कपल ने लिखा- ‘डियर अनिल सर, गदर 2 की सुपर सक्सेस पर बधाई! भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं! बहुत सारा प्यार, प्रियंका और निक।’ इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनिल शर्मा ने लिखा, आपकी बधाईयों के लिए शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस… ये सच में मेरे दिल को छू गया… #गदर2′
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के लिए अनिल शर्मा की एक खास अहमियत है क्योंकि प्रियंका ने अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से ही बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका में थे।

