खेलट्रें​डिंग

Asia Cup Final: 1 ओवर में झटके श्रीलंका के 4 विकेट, 91 साल के भारतीय क्रिकेट के इतिहास में मोहम्मद सिराज ने जोड़ा एक और अध्याय

India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final: भारत ने 1932 में क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था और पिछले 91 वर्षों का रिकॉर्ड देखा जाए तो भारतीय क्रिकेट को कोई ऐसा गेंदबाज नहीं मिला जिसने 1 ओवर में 4 विकेट झटके हों। आज भारत-श्रीलंका के बीच हो रहे मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। जिसने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया पन्ना जोड़ दिया।

एशिया कप के फाइनल मैच के दौरान श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया को गेंदबाजी करनी थी। मैच शुरू होते ही भारतीय टीम के पेस बल्लेबाज मोहम्मद सिराज ने 15 गेंद में 5 विकेट झटके और 91 वर्षों का इतिहास बदल दिया।

अपने आज के दमदार प्रदर्शन के साथ ही सिराज वर्ल्ड में चौथे स्थान पर आ चुके हैं। उनसे पहले दुनिया के महज 3 गेंदबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने 1 ओवर में 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया हो। सबसे पहले चमिंदा वास ने ये कारनामा किया था। इसके बाद मोहम्मद सामी, आदिल रशीद ये कारनामा कर चुके हैं। इसके अलावा सिराज वनडे में सबसे तेज 5 विकेट लेने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे गेंदबाज बन चुके हैं। मोहम्मद सिराज ने अब तक 6 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया। इसके बाद ओवर करने आए सिराज ने अकेले ही श्रीलंका की पूरी टीम को दहशत में डाल दिया। दो ओवर में श्रीलंका के 6 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद भारतीय टीम स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भी 3 विकेट अपने नाम किए।

भारत के पेस अटैक ने 50 रन पर ही श्रीलंका को ऑल आउट कर दिया। जवाबी कार्यवाही में उतरी भारतीय क्रिकेअ टीम ने महज 6.1 ओवर में ही खिताबी जीत दर्ज की। शुभमन गिल और ईशान किशन ने शानदार तरीके से बैटिंग की और टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी है।