विदेश

अगर भारत चांद पर तिरपाल तान दे तो पाकिस्तान ईद कैसे मनाएगा? तालिबानी जनरल ने पाकिस्‍तान की खूब उड़ाई खिल्ली

नई दिल्ली। पाकिस्तान के हाल इन दिनों बेहाल हैं। पहले तो पाकिस्तान आर्थिक तंगी से परेशान है तो वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान के साथ चल रही तल्खी भी देश की परेशानी बढ़ा रही है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। हाल ही में दोनों देशों की सीमाओं पर जारदार गोलीबारी हुई है। इस घटना के बाद तोर्खम बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। हालांकि कुछ समय के बाद पाकिस्तान ने बॉर्डर को दोबारा खोल दिया।

दोनों देशों के बीच चल रही इस खींचतान के बीच सोशल मीडिया पर तालिबानी जनरल मोबिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तालिबानी जनरल मोबिन ने पाकिस्तान को भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।

वायरल वीडियो के अनुसार, अफगानिस्तान के तालिबानी जनरल मोबीन ने पाकिस्तानी विश्लेषकों पर तंज कसते हुए कहा-भारत मंगल ग्रह पर पहुंच गया है। इसके अलावा भारत चांद पर भी पहुंच गया है। वहीं जब रमजान आने पर अगर भारत चांद पर तिरपाल खींच देगा तो आप पाकिस्तानी ईद कैसे मनाएंगे?”

मोबीन यहीं नहीं रुके वह पाकिस्तानी विश्लेषकों पर तंज कसते हुए कहते हैं कि पाकिस्‍तानी सेना जब 1000 से लेकर 2000 टीटीपी आतंकियों से लड़ नहीं पाती है तो वे गुरिल्ला तकनीक में माहिर अफगानिस्तान सेना से कैसे लड़ेंगे?

आपको बता दें कि पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद दोस्त चीन से भी तालिबान ने हाथ मिला लिए हैं। हाल ही में चीन ने अफगानिस्तान में अरबों रुपयों के निवेश करने की योजना बनाई है।