राजनीति

छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी, 2 लाख लोगों ने दिए थे सुझाव

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र समिति के संयोजक विजय बघेल बोल ने बताया कि ये तीन महीने में तैयार हुआ। 3 अगस्त से 3 नवम्बर के बीच इसे तैयार किया गया है। घोषणापत्र पर 35 लोगों की एक टीम काम कर रही थी। भाजपा द्वारा जारी किए गए इस घोषणापत्र में समाज के सभी वर्गों से सुझाव लिए गए हैं। घोषणापत्र के लिए करीब 2 लाख सुझाव आए थे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आज अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा ने इस बार अपने घोषणापत्र का नाम मोदी की गारंटी रखा है।

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी का घोषणा पत्र संकल्प पत्र होता है। हमने इस राज्य की स्थापना की थी। विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित करना था, इस हिस्से को 15 साल भाजपा की सरकार बनी। बीमारू राज्य से अच्छा राज्य बनाया। अगले पांच साल में हम छत्तीसगढ़ को पूर्ण विकसित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जब छत्तीसगढ में भाजपा की सरकार थी तो हमने छत्तीसगढ से नक्सलवाद को समाप्त कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की सरकार जातिवाद और तुष्टिकरण में लिप्त है। छत्तीसगढ के विकास में भूपेश बघेल सबसे बड़ी बाधा हैं। उन्होंने कहा, “मैं यहां कई OBC नेताओं से मिला उन्होंने मुझे बताया कि छत्तीसगढ में सरकार बदलने जा रही है। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ में तेजी से विकास किया था।”

छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी

हर विवाहित महिला को हर साल 12 हजार रुपए दिया जाएगा
18 लाख पीएम आवास योजना का घर
तेंदूपत्ता 5500 रुपए प्रति मानक बोरा में खरीदी
अतिरिक्त संग्रह करने वाले 4500 रुपए बोनस
आयुष्मान भारत योजना इसके साथ 10 लाख रुपए तक हेल्थ स्कीम दिया जाएगा
500 नए जन औषधि केंद्र खोलेंगे,सस्ते दवाई मिलेगी
पीएससी में घोटाला नहीं होगा और जिन्होंने घोटाला किया वो अब न सोएं. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
दिल्ली की एनसीआर की दर्ज पर एचसीआर बनाया जाएगा. रायपुर दुर्ग भिलाई को मिलाकर बनाए जाएगा
गैस कनेक्शन दिया 500 रुपए में दिया जाएगा
कॉलेज स्टूडेंट को बस की सुविधा दी जाएगी
एम्स के दर्ज हर संभाग सिम्स बनाया जाएगा
छत्तीसगढ़ के 5 शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा
अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों को रामलला के दर्शन के लिए रामलला दर्शन योजना