देशराजनीति

केदारनाथ पहुंचे राहुल गांधी, लगे मोदी-मोदी के नारे

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज केदारनाथ दौरे पर थे। राहुल गांधी दोपहर करीब 1 बजे केदारनाथ मंदिर के आम यात्री वाले हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से मंदिर की दूरी करीब आधा किलोमीटर है और वह पैदल ही मंदिर पहुंचे। जब राहुल मंदिर जा रहे थे उस दौरान लाइन में भक्त भी लगे हुए थे। इस दौरान भक्त मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाने लगे।

दर्शन पूजन करने के बाद राहुल गांधी होटल चले गए और वह कल भी केदारनाथ में ही रहेंगे। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा को निजी और आध्यात्मिक बताया है। इस दौरान पार्टी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कोई भी उनसे मिलने ना पहुंचे।

राहुल की यात्रा को लेकर कांग्रेस के अधिकारिक हैंडल से X पर लिखा, “राहुल गांधी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखण्ड आएंगे। ये उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा है, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि इस निजी यात्रा का सम्मान करते हुए इस यात्रा को एकांत में पूर्ण करने दें। आप सभी अपना उत्साहपूर्वक समर्थन मन से कर सकते हैं और अगली बार अपने प्रिय नेता से मिल सकते हैं। जय श्री केदार!”