नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का एक हॉट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रश्मिका काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर उनके फैंस काफी हैरान हैं। वीडियो को कुछ लोग तो पसंद कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस का ये वीडियो असली नहीं है, बल्कि डीपफेक है।
वीडियो में नजर आ रही लड़की रश्मिका मंदाना नहीं, बल्कि जारा पटेल हैं। जारा ने अपनी ये वीडियो 9 अक्टूबर, 2023 को इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर जारा के 418 हजार फोलोवर्स हैं और वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी हॉट वीडियोज शेयर करती रहती हैं। जारा के एलिवेटर वीडियो को किसी ने रश्मिका मंदाना के साथ डीपफेक एडिट किया है।
वीडियो का सच सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने डीपफेक को लेकर चिंता जताई है। कुछ ने तो डीपफेक को लेकर कानून बनाने तक की मांग की है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ये एक स्ट्रांग लीगल केस है और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
क्या है डीपफेक?
डीपफेक एक प्रकार का सिंथेटिक मीडिया है, जिसमें टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर मौजूदा फोटो या वीडियो में एक व्यक्ति को किसी और की फोटो से बदल दिया जाता है। डीपफेक केवल वीडियो या इमेज तक ही सीमित नहीं हैं, इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल आवाज बदलने के लिए भी किया जाता है। AI की क्षमता की वजह से फेक वीडियो को पहचान पाना आम नागरिक के लिए मुश्किल हो जाता है और वह आसानी से किसी ट्रैप में फंस सकता है।

