राजनीतिराज्य

अपना पता लिख दो, मैं तुम्हें चिट्ठी लिखूंगा… बीच संबोधन में पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की बेटी से किया वादा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के कांकेर में आज एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। संबोधन के बीच में उन्होंने कहा, “मैंने तुम्हारी यह तस्वीर देखी है। तुम बहुत बढ़िया काम करके आई हो, मैं तुम्हें आशीर्वाद देता हूं। तुम बैठ जाओ, इतनी देर से खड़ी हो, थक जाओगी।”

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने पुलिस के जवानों से अपील की कि अगर बिटिया आपको तस्वीर देना चाह रही है तो ले लीजिए और मुझे दे दीजिएगा। उन्होंने कहा कि बिटिया तुमने बहुत बढ़िया काम किया है। तुम उसमें अपना पता लिख देना। मैं तुम्हें जरूर चिट्ठी लिखूंगा।

बता दें प्रधानमंत्री मोदी ने बीच संबोधन में जिस बिटिया और उसकी तस्वीर का जिक्र किया वह छत्तीसगढ़ की आकांक्षा हैं। जो रैली में पीएम मोदी की तस्वीर बनाकर लाई थीं।

प्रधानमंत्री मोदी का स्केच बनाने वाली आकांक्षा ठाकुर ने कहा कि मुझे बहुत दिनों मैसेज मिल रहा था और हर कोई बात कर रहा था कि मोदी जी यहां पर आ रहे हैं। ऐसे में मैंने सोचा था कि मैं उनसे मिलकर रहूंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए मैंने स्केच बनाया था और उन्होंने मुझे कहा कि आप हाथ नीचे कर लीजिये। मैंने आपका स्केच देख लिया है। मैं आपको चिट्ठी लिखूंगा। आप उस पर अपना पता लिख दीजिए।