IND vs AFG : भारत ने ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने दूसरे मैच में अफगानिस्तान को हराकर जीत दर्ज की। भारत की इस जीत में रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने सबसे बड़ा योगदान दिया।

नई दिल्ली। भारत ने ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने दूसरे मैच में अफगानिस्तान को हराकर जीत दर्ज की। भारत की इस जीत में रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने सबसे बड़ा योगदान दिया। रोहित शर्मा ने 84 गेंदों पर 131 रन बनाए, वहीं जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवर में मात्र 39 रन देकर 4 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या को भी 2 विकेट मिले। वहीं अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने सबसे ज़्यादा 2 विकेट लिए।
रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
रोहित शर्मा ने 84 गेंदों पर 131 रन बनाए और वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज़ शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। कपिल देव का रिकार्ड तोड़ते हुए उन्होंने 63 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। रोहित वनडे विश्व कप में सबसे ज़्यादा 7 शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।
तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
इसी के साथ रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर गेल ने 483 मैचों में 551 पारियां खेलीं और कुल 553 छक्के अपने नाम किए। लेकिन अब रोहित ने मात्र 453 मैचों की 473 पारियों में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
बता दें टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 272 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा दिया, जिसे 35 ओवर में चेज कर के भारत ने 8 विकेट से जीत की। भारत की इस जीत में रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने सबसे बड़ा योगदान दिया.

