मनोरंजन

जारी हुई ‘गंधर्व जूनियर’ की पहली झलक, बाहुबली और KGF को मिलेगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली। साउथ की फिल्म इंडस्ट्री ऐसी फिल्में बना रही है, जो बॉलीवुड सोच भी नहीं सकता है। साउथ की फिल्में देश विदेश में तहलका मचा रही हैं। 2022 की ब्रेकआउट फिल्में भी साउथ से ही थीं। केजीएफ और आरआरआर ने तो दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। कुछ समय पहले ही जेलर सुपरहिट रही थी। उससे पहले इस साल विरुपक्ष जैसी हॉरर फिल्म रिलीज हुई थी।

आने वाले दिनों में लियो और सालार जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लोगों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। इस बीच साउथ की बिग बजट फिल्म ‘गंधर्व जूनियर’ की एक झलक रिलीज की गई है। जिसने धूम मचाकर रख दी है। यह फिल्म और कलेवर में बाहुबली और केजीएफ को भी टक्कर दे सकती है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, इंग्लिश और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में गंधर्वों की कहानी को दिखाई जाएगी।

विष्णु अरविंद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में उन्नी मुकुंदन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। निर्माताओं ने उन्नी मुकुंदन के जन्मदिन के मौके पर वर्ल्ड ऑफ गंधर्व की झलक जारी की है। लिटिल बिग फिल्म्स के बैनर तले निर्मित यह फिल्म गंधर्वों की अनकही विशेषताओं की थीम पर तैयार की जा रही है, सुविन के वर्की और प्रशोभ कृष्णा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। पटकथा प्रवीण प्रभारम और सुजिन सुजातन ने लिखी है। फिल्म का म्यूजिक जैक्स बिजॉय ने दिया है।