नई दिल्ली। झीलों का शहर कहे जाने वाले उदयपुर में आप नेता राघव चड्ढा और बॉलवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने एक दूसरे के साथ जन्मों-जन्म साथ रहने की कसमें खाईं। कपल की यह ड्रीम वेडिंग उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई है। हर तरफ जश्न का माहौल बना हुआ है। द लीला पैलेस एकदम दुल्हन की तरह व्हाइट लाइट से सजा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही है।
ईटाइम्स के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के सात फेरे हो चुके हैं। अब दोनों अधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। खबरों के अनुसार अब कपल गेस्ट को ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी भी देगा। इसी बीच एक्ट्रेस बेस्ट फ्रेंड सानिया मिर्जा ने शादी के वेन्यू से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो मिरर सेल्फी लेती नजर आई हैं।
शादी के बाद राघव अपनी दुल्हनिया को विंटेज कार में ले गए। ऐसा बताया जा रहा है कि विदाई के दौरान परिणीति काफी इमोशनल हो गई थीं।
परिणीति-राघव की शादी में बड़े-बड़े दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। विख्यात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ शादी में शामिल हुए तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बाराती बनकर सिर पर सफेद साफा बांधे हुए नजर आए हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी पीली पगड़ी पहने हुए दिखाई दिए। शादी के दौरान आप नेता संजय सिंह भी मौजूद रहे।

