चुनावट्रें​डिंगदेश

सनातन धर्म के अपमान पर मौलिवयों में भारी आक्रोश, कहा- उदयनिधि को माफी मांगनी चाहिए

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के नेता उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर मुस्लिम समुदाय में भी भारी आक्रोश नजर आ रहा है। सनातन धर्म के अपमान को लेकर उत्तर प्रदेश के मौलवियों ने भी उदयनिधि से माफी की मांग की है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि राज्य सरकार के मंत्री हैं और उन्होंने सनातन धर्म को खत्म करने का बात कही थी।

शिया सुन्नी उलेमा फ्रंट के महासचिव मौलावा हबीब हैदर ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि यह अपमानजनक टिप्पणी है और उदयनिधि स्टालिन को दुनिया के सबसे पुराने धर्मों में से एक के खिलाफ ऐसा बयान देने के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्हें लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि साथ ही भाजपा विरोधी मोर्चे I.N.D.I.A को भी सनातन धर्म पर अपना मत साफ करना चाहिए।

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात मौलाना के अध्यक्ष शाहबुद्दीन रिजवी ने कहा कि ऐसे बयान लोगों को धर्म के आधार पर बांटते हैं। धर्म लोगों को जोड़ने के लिए है, जाति के आधार पर बांटने के लिए नहीं। सुन्नी मौलवी अबु जफी नोमानी ने कहा कि किसी को भी ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जो कानून के लिए खतरा हों। मुझे लगता है कि उदयनिधि स्टालिन को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

उदयनिधि ने सनातन धर्म को लेकर कहा, कुछ चीजें हैं, जिनका विरोध नहीं किया नहीं किया जा सकता और उन्हें उखाड़कर फेंकना ही जरूरी है। हम डेंगू, मच्छरों, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते। हमें इसे उखाड़ना ही होगा। वैसे ही हमें सनातन को भी खत्म करना होगा। सनातन के विरोध के बजाय उसे उखाड़ा जाना चाहिए।