ट्रें​डिंगदेश

अब India बन जाएगा Bharat? G20 डिनर कार्ड पर राष्ट्रपति ने लिखा President Of Bharat

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में 9-10 सितंबर के बीच G20 बैठक होने जा रही है। इस बैठक के रात्रि भोज में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से एक आमंत्रण पत्र भेजा गया है। आमंत्रण पर President Of India की जगह President Of Bharat लिखा गया है।

​जिसे लेकर अब कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इंडिया का नाम बदलकर भारत रखने वाली है। इस मसले को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है और विपक्ष के नेताओं ने भी अपनी टिप्पणियां देनी शुरू कर दी है तो वहीं भाजपा के नेताओं ने भारत नाम का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

INDIA नाम को लेकर विवाद तब से शुरू हुआ जब बेंगलुरु में 18 जुलाई को विपक्ष की 28 पार्टियों ने मिलकर एक गठबंधन बनाया। इसमें गठबंधन का नाम INDIA (इंडियन नेशनल डेवलमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) रखा गया था। इसके बाद भाजपा विपक्ष पर हमलवार हो गई। पीएम मोदी ने INDIA की जगह इसे घमंडिया गठबंधन का नाम दिया। वहीं विपक्ष ने पलटवार करते हुए कहा था कि भाजपा को INDIA नाम लेने से इतनी दिक्कत क्यों है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार (4 अगस्त) को विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलमेंट इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) के नाम को लेकर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और विपक्षी पार्टियों से जबाव मांगा है। हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई 21 अक्टूबर को करेगा। कोर्ट में गिरीश भारद्वाज ने गुरुवार (3 अगस्त) को याचिका दायर की थी।