चुनावराजनीति

राहुल गांधी या नरेन्द्र मोदी, 2024 के लोकसभा चुनाव में किसे अपना प्रधानमंत्री बनाना चाहती है जनता?

नई दिल्ली। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी कमर कस ली और चुनावी मैदान में उतर आए हैं। एक ओर जहां भाजपा इस बार भी मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं गठबंधन की ओर से पीएम पद का दावेदार कौन होगा इस पर सक पर्दा उठा नहीं है, लेकिन कांग्रेस राहुल गांधी की इमेज ब्रांडिंग करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। उन्हें जनता के सामने जननायक की तरह पेश कर रही है। जिससे 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को पीएम पद के लिए प्रबल दावेदार के तौर पर पेश कर सके। ऐसे में जनता किसे अपना पीएम बनाना चाहती है इसका पता लगाया सी वोटर ने।

सी वोटर ने ये सर्वे बीते महीने 18 जुलाई से 19 अगस्त के बीच किया है। सर्वे में 7 हजार 679 लोगों से बात की गई है। ये सर्वे राज्य भर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों के बीच फेस टू फेस आयोजित किया गया। जिसमें लोगों से सवाल किया गया कि राज्य में पीएम की पसंद कौन? मोदी-राहुल में डायरेक्ट पीएम चुनना हो तो किसे चुनेंगे? इसपर आए लोगों के जवाब हैरान करने वाले है।

सर्वे में छत्तीसगढ़ की कुल 11 लोकसभा सीटों और 90 विधानसभा सीटों को कवर किया गया है। सर्वे में जनता से पूछा गया लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य की जनता किसे पीएम देखना चाहती है। पीएम की पसंद कौन? जानें राहुल गांधी को कितने प्रतिशत लोग 2024 में पीएम देखना चाहते हैं?

पीएम की पसंद कौन ?
नरेन्द्र मोदी- 62%
राहुल गांधी-20%
केजरीवाल-6 %
योगी- 3%
अन्य- 9%

अगर मोदी-राहुल में डायरेक्ट पीएम चुनना हो तो किसे चुनेंगे ?

नरेन्द्र मोदी-71%
राहुल गांधी-24%
दोनों नहीं-4%
पता नहीं-1%