नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने ऐलान कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेगे। उन्होंने कहा कि बनारस की धरती महादेव की धरती है और महादेव की धरती से यह बिगुल बजा है, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। बता दें पार्टी द्वारा प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार अजय राय अपने गृह जनपद वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचते ही हजारों कार्यकर्ताओं ने अजय राय का ढोल-नगाड़े, फूल-माला और अंग वस्त्र के साथ स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर अजय राय से जब पूछा गया कि क्या राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे? इस पर अजय राय ने कहा कि बिल्कुल लड़ेंगे और अमेठी के लोग यहां आए हैं। प्रियंका गांधी जहां से कहेंगी उनका पूरा समर्थन हम करेंगे। बातचीत के दौरान अजय राय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 2014 में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। भाजपा ने उनके खिलाफ हर हथकंडा अपनाया था, उस समय भी न अजय राय झुका था और न ही आगे झुकेगा।
अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो विश्वास किया है उस विश्वास को लेकर आम जनता में जाएंगे। 2014 और 2019 में जो जिम्मेदारी उनको दी गई थी उसे पर वह खरे उतरे हैं और हमेशा से सही ढंग से कार्य करके दिया है। इसी वजह से उनको यह जिम्मेदारी मिली है।
कांग्रेस नेता ने कार्यकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप कैमरा घुमाकर और देखिए, यहां बूथ लेवल का, गांव का कार्यकर्ता खड़ा है। अब गांव देहात में भी कांग्रेस भाजपा को चुनाव हराएगी। बनारस की धरती महादेव की धरती है और महादेव की धरती से यह बिगुल बजा है, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि इस प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई और लोगों को डराकर अपने साथ लेने का है। वे लोगों को ED, CBI का डर दिखाकर माहौल बना रहे हैं। राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक जो प्यार का पैगाम दिया है, खड़गे साहब ने और हमारी नेता प्रियंका गांधी का जो संदेश है उसे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएंगे।
ये लगातार संघर्ष करने का परिणाम है कि आज यह पद मिला है। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी का सिपाही और कार्यकर्ता हूं, जो पूरी मजबूती के साथ भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ा था। अब इसे चंदौली से गाजियाबाद तक लड़ा जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने ऐलान तो कर दिया लेकिन अब देखना ये होगा कि राहुल गांधी की जीत होती है या राहुल गांधी की।

