मनोरंजन

शादी के बाद राघव-परिणीति ने फैंस का शुक्रिया अदा किया, दिल छू लेगा ये खास मैसेज

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 24 सितंबर 2024 को दोनों ने उदयपुर में ‘द लीला पैलेस’ होटल में शाही शादी रचाई। वहीं शादी के अगले दिन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैन्स को अपनी शाही शादी की झलक दिखाई थी। वहीं अब परिणीति और राघव ने धन्यवाद लेटर शेयर किया है। जिसमें दोनों लोगों ने अपने चाहने वालों को धन्यवाद दिया है।

राघव ने इंस्टाग्राम पर एक लेटर शेयर करते हुए लिखा, “परिणीति और मैं आप सभी को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं। जिस तरह से सबने हमें प्यार दिया और अपनी शुभकामनाएं दीं, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं। हमें हर मैसेज का निजी तौर पर रिस्पॉन्स करने का मौका नहीं मिला है, लेकिन हम आपको ये बताना चाहते हैं कि आपने जो भी लिखा उसे हमने पूरी खुशी के साथ पढ़ा है”।

राघव ने आगे लिखा, “अब हम इस नए सफर की तरफ एक-दूसरे के साथ बढ़ रहे हैं, इसका मतलब ये है कि दुनिया जानती है कि आप सब इसमें हमारे साथ हैं। आपका प्यार और दुआएं हमारे लिए अनमोल हैं। हम आपके तहे दिल से शुक्रगुजार हैं। लव-परिणीति और राघव”।

आपको बता दें कि सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे के हो गए। रविवार को उदयपुर की होटल लीला पैलेस में शादी की रस्में निभाई गईं। दोनों की शादी की फोटोज भी सामने आ गई हैं। शादी के बाद परिणीति और राघव चड्ढा 25 सितंबर को दिल्ली लौट आए हैं। जहां राघव चड्ढा के घर में धूमधाम से नई बहू का स्वागत किया गया।