ट्रें​डिंग

दिल्ली वालों की जिंदादिली, मंडी हाउस मेट्रो ट्रैक पर बचाई 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान

नई दिल्ली। आज भी लोगों की इंसानियत जिंदा है और इसका जीता जागता सबूत आज दिल्ली में देखने को मिला। आज भी लोग दूसरों की सलामती चाहते हैं और दिल्ली ने इसका सबूत दे दिया। मंगलवार को यानी 30 अगस्त को दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर मानवता का जो चेहरा सामने आया है वह काबिले तारीफ है।

स्टेशन पर नजर का चश्मा न लगाने के कारण एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ट्रैक पर गिर गया। हालांकि लोगों ने उन्हें तुरंत ट्रैक से ऊपर खींच लिया और कोई गंभीर घटना होने से बच गई। घटना में उन्हें कोई चोट नहीं आई।

डीसीपी मेट्रो जी रामगोपाल नाइक ने बताया कि 29 अगस्त को शामली यूपी निवासी 60 वर्षीय इंदरपाल अपनी पत्नी सुनीता के साथ मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़े थे। उन्होंने अपना चश्मा नहीं पहना था।

गलती से वह मेट्रो ट्रैक पर गिर गए। तुरंत प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने उन्हें ऊपर खींच लिया। इसके बाद वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ वहां से चले गए।