मनोरंजन

TMKOC: 6 साल बाद फिर शो में लौटेंगी ‘दयाबेन’, असित मोदी ने Disha Vakani के कमबैक को किया कंफर्म

नई दिल्ली। टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। शो में कई सालों के बाद दयाबेन यानी दया भाभी फिर से आने वाली हैं। दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी शो में मुख्य भूमिका निभा रही थी, लेकिन कई सालों से वह शो से गायब हैं। दया के जाने के बाद से ही फैंस उनका इंतजार कर रहे थे। वहीं लगता है कि फैंस की तारक मेहता में ‘दयाबेन’ को फिर से देखने की इंतजार अब खत्म होने वाला है।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने हालही में टीवी पर अपना 15 साल पूरा किया है इस अवसर पर शो के मेकर असित मोदी ने फैंस को गिफ्ट भी दे दिया। दरअसल असिल मोदी ने सभी की फेवरेट दिशा वकानी की शो में वापसी कंफर्म कर दी है। एक स्पेशल इवेंट में शो की खूबसूरत जर्नी का रिकैप दिखाया गया था उस दौरान असित मोदी ने दिशा वकानी के कमबैक की अनाउंसमेंट की।

असित मोदी ने इस दौरान कहा एक कलाकार जिसे कोई नहीं भूल सकता वह है ‘दयाबेन’, जिसका किरदार दिशा वकानी ने निभाया है। उन्होंने खुलासा किया कि फैंस दिशा के शो में लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने वादा किया कि वह जल्द ही शो में वापसी करेंगी। हालांकि दिशा वकानी के टेलीविजन पर वापसी की खबरें और दावे छह साल से चल रहे हैं, लेकिन इस बार असित मोदी ने खुद इस बात को कंफर्म किया है। ऐसे में फैंस शो में एक बार फिर दयाबेन को देखने को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

दिशा वकानी ने 24 नवंबर 2015 को बिजनेसमैन मयूर पाडिया से शादी की थी। इस कपल ने अरेंज मैरिज की थी। साल 2017 में दिशा ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने मैटरनिटी लीव ले ली थी। बाद में 2022 में दिशा ने अपने दूसरे बच्चे बेबी बॉय का वेलकम किया।