ट्रें​डिंगदेशविदेश

Seema Haider : सीमा और सचिन की तबीयत बिगड़ी, परिवार ने दोनों को किया कमरे में बंद!

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत पहुंची सीमा हैदर की अचानक से तबीयत बिगड़ गई है। सीमा के प्रेमी सचिन मीणा के पिता नेत्रपाल मीणा ने बताया कि सीमा और सचिन दोनों की तबीयत बहुत खराब है। सीमा रात से ही बहुत कमजोरी महसूस कर रही हैं, वह बात भी नहीं कर पा रही है। सचिन के घर से निकल डॉक्टर ने बताया कि सीमा को ड्रिप लगाई गई है।

बताया जा रहा है कि सीमा हैदर कई घंटों तक तक लोगों से मिल रही थीं, वह ठीक से आराम नहीं कर पाईं जिस कारण से उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि सीमा से मिलने वाले लगातार आ रहे हैं। अब डॉक्टर की सलाह पर सचिन के परिवार ने सीमा और सचिन को एक कमरे में बंद कर दिया ताकि वह आराम कर सकें। डॉक्टरों की सलाह पर सीमा को दवा भी दी जा रही है।

एटीएस से पूछताछ को लेकर सचिन के पिता ने बताया कि हमसे पूछा किया कि क्या मैं सीमा को बहू बनाकर खुश हूं? मैंने उन्हें बताया कि मैं और मेरा पूरा गांव सीमा को बहू बनाकर खुश है। एटीएस ने हमसे सारी जांच कर ली है।

पाकिस्तान की सीमा हैदर और नोएडा के सचिन मीणा एक दूसरे से पबजी गेम खेलते-खेलते मिले थे। दोनों की बाचतीत शुरू हुई जो प्यार में बदल गई। सीमा और सचिन का इस कदर परवान चढ़ा कि सचिन के साथ रहने के लिए सीमा पाकिस्तान से भागकर नेपाल के रास्ते नोएडा पहुंच गईं। वो अपने साथ चारों बच्चों को भी ले आईं। भारत में अवैध तरीके से आने की खबर सुनकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

अब सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जानकारी जुटाने में लग गई हैं कि कैसे सीमा हैदर बस के जरिए नेपाल से पोखरा तक पहुंचीं और वहां से भारत की सीमा में आईं। इसके साथ ही जांच एजेंसियां उस एजेंट की भी तलाश कर रही है जिसने सीमा को भारत में मदद की। सुरक्षा एजेंसियां उस होटल की भी जानकारी जुटा रही है जहां सीमा और सचिन ठहरे थे।