ट्रें​डिंगविदेश

वाह, क्या गाड़ी है… जिनपिंग की कार पर ठहरी बाइडेन की नजर

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका दौरे पर हैं। कैलिफोर्निया में जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। जहां बाइडेन, जिनपिंग की कार से काफी प्रभावित हुए। जिनपिंग ने बाइडेन को अपनी कार दिखाई तो अमेरिकी राष्ट्रपति के मुंह से निकला, ये तो शानदार है।

बता दें, शी जिनपिंग के पास चीन में बनी Hongqi कार हैं। अमेरिका में भी उनकी ये कार साथ गई है। कार करीब 19 फीट लंबी और साढ़े 6 फीट चौड़ी है। ये गाड़ी चीन की लक्जरी और सुरक्षित कारों में एक है। इसकी कीमत करीब 6 करोड़ है। जो सेफ्टी फीचर्स जुड़ने पर और भी बढ़ जाती है।

कार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं। इसके दरवाजे और बॉडी कई तरह के हमलों को रोकने के लिए खास तरह से डिजाइन किए गए हैं। इसमें कई और खास सेफ्टी फीचर्स भी होते हैं, जिनको राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिहाज से पब्लिक नहीं किया जाता है।

Hongqi L5 कार की खास बात यह है कि यह किसी दूसरे देश में नहीं बेची जाती है और ना ही चीन के आम नागरिक इसे खरीद सकते हैं।