नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल भले ही अब हॉलीवुड चली गई हैं, लेकिन भारतीय संस्कृति और त्योहारों के प्रति उनका लगाव और उत्साह कम नहीं हुआ है। अक्सर वह भारतीय त्योहरों को विदेश में सेलीब्रेट करती दिखती हैं। इस बार भी प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और ससुराल वालों के साथ लॉस एंजेलिस में दिवाली बड़ी धूमधाम से मनाई।
प्रियंका खुद तो भारतीय ड्रेस और मेकअप में दिखी ही साथ ही पति निक जोनस और पूरे जोनस परिवार को भारतीय परिधान पहना दिया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोग इन दोनों के लुक के दीवाने हो गए। इन फोटोज में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं कि उनके चेहरे से नजरें हटाना भी मुश्किल हो रहा है।
प्रियंका दीवाली पार्टी में गहरे लाल रंग के वेलवेट ब्लाउज और दुपट्टे के साथ गोल्डन लहंगा पहने नजर आईं। प्रियंका ने अपना लुक जूड़ा बनाकर कंप्लीट किया और उसमें लाल गुलाब भी लगा था। मांग में सिंदूर और रेड लिपस्टिक के साथ प्रियंका ने अपने मेकअप को कंप्लीट किया।
प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनास और भी देसी अवतार में दिखे। निक ने सफेद कुर्ता पजामा पहना और उसके साथ पिंक ब्रॉकेड जैकेट पहनी। निक का भाई जो जोनास भी नीले रंग के कुर्ते में नजर आए। निक का ये लुक फैंस को काफी पसंद आया। निक इंडियन आउटफिट में काफी हैंडमस लगे।
मेकअप को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका
हालांकि कई लोगों को प्रियंका का ये बोल्ड मेकअप नहीं पसंद आया। एक यूजर ने लिखा, ‘इसके मेकअप आर्टिस्ट को क्या हो गया?’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इसका मेकअप इतना अजीब क्यों लग रहा है?’ एक दूसरी यूजर लिखा, ‘ऐसा मेकअप तो अब इंडिया में भी नहीं करते। ऐसा मेकअप 5-6 साल पहले देखा था।’ लेकिन जहां कई लोगों को ये बोल्ड मेकअप पसंद नहीं आया, वहीं कई लोगों ने प्रियंका का सपोर्ट भी किया है। एक यूजर ने इसी कमेंट पर रिप्लाई में लिखा, ‘वो बहुत सुंदर लग रही है, लेकिन ये तस्वीरें फ्लेश लाइट की वजह ये ऐसी नजर आ रही हैं।’

