खेलट्रें​डिंगदेश

ऐश्वर्या राय पर पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक का घटिया बयान… फैन्स ने लगाई क्लास

नई दिल्ली। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने अपनी एक प्रेस कांफ्रेंस में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के बारे में ऐसा बयान दिया, जिसकी चारो ओर आलोचना हो रही है।

रज्जाक ने कहा था, ‘मैं यहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इरादे के बारे में बात कर रहा हूं। जब मैं खेल रहा था तो मुझे पता था कि मेरे कप्तान यूनिस खान के इरादे अच्छे हैं। मैंने उनसे आत्मविश्वास और साहस सीखा और अल्लाह का शुक्र है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सका।’

रज्जाक ने आगे कहा कि अगर आपकी सोच है कि मैं ऐश्वर्या राय से शादी करूंगा और फिर नेक-गुणवान बच्चा पैदा होगा, तो ऐसा कभी नहीं हो सकता इसलिए पहले आपको अपनी नीयत ठीक करनी होगी। हैरानी की बात तो ये है कि रज्जाक के साथ उस कार्यक्रम में 2009 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ी शाहिद अफरीदी समेत बाकी प्लेयर मंच पर मौजूद थे और वो सभी इस बयान को सुनकर हंसने लगे।

सोशल मीडिया पर रज्जाक के इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है। लोग इसे शर्मनाक बयान बता रहे हैं।