बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर शनिवार को मुंबई में दही हांडी सेलिब्रेशन के दौरान ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। दरअसल, घाटकोपर में हुए जन्माष्टमी प्रोग्राम में जान्हवी ने बीजेपी विधायक राम कदम के साथ हिस्सा लिया। वायरल वीडियो में वो नारियल से मटकी तोड़ते हुए जोश में “भारत माता की जय” चिल्लाती दिखीं। भीड़ ने भी उन्हें चियर किया, लेकिन ये लाइन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।
कई लोगों ने मज़ाक उड़ाया कि जान्हवी ने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी को गड़बड़ कर दिया। कुछ ने इसे मामूली गलती कहा, तो कुछ ने उन्हें त्योहार की अहमियत न समझने के लिए क्रिटिसाइज़ किया। एक यूज़र ने लिखा – “बॉलीवुड सेलेब्स को हिंदू त्योहारों की इज़्ज़त करनी चाहिए, इन्हें प्रमोशन का जरिया नहीं बनाना चाहिए।” दूसरे ने मजाक किया – “इस हफ्ते इतने त्योहार हैं कि इन्हें याद नहीं रहा कौन-सा कौन-सा है।”
इसी बीच एक और वीडियो सामने आया जिसमें जान्हवी भीड़ से घिरी हुई दिखीं। लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे और वो काफी अनकम्फ़र्टेबल नज़र आईं।
वर्क फ्रंट पर, जान्हवी अपनी अगली फिल्म “परम सुंदरी” के लिए तैयारी कर रही हैं। इसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। फिल्म एक पंजाबी लड़के और मलयाली लड़की की क्रॉस-कल्चर लव स्टोरी दिखाती है।
“परम सुंदरी” 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

