देशराजनीतिराज्य

ममता बनर्जी का बड़ा दावा: दीवाली पर दंगों की साजिश, सुरक्षा बढ़ाने के दिये आदेश!

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिवाली पर दंगो की शाजिश होने का दावा किया।

 

  • ममता बनर्जी ने दीवाली पर दंगे फैलाने की आशंका जताई।
  • एसटीएफ की तैनाती बढ़ाने की बात कही।
  • मीडिया से अपील की, स्थिति को सनसनीखेज न बनाएं।

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीवाली के मौके पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा दंगा फैलाने की संभावना जताई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि दीवाली, काली पूजा और छठ पूजा के समय अशांति फैलाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने इस संदर्भ में पुलिस को सतर्क रहने और किसी भी तरह के प्रयास को नाकाम करने के लिए तैयार रहने को कहा है।

ममता बनर्जी ने एसटीएफ (स्पेशल टास्क फ़ोर्स) की तैनाती बढ़ाने की आवश्यकता भी जताई। उन्होंने कहा, “काली पूजा का समय नजदीक है, और हमें खुफिया जानकारी का सही इस्तेमाल करना होगा ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। हमें सांप्रदायिक दंगे भड़काने और हिंसा फैलाने के प्रयासों को रोकना है।”

सीएम ने यह भी कहा कि त्योहार के माहौल का गलत फायदा उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने मीडिया से अपील की कि स्थिति को सनसनीखेज बनाने से बचें, क्योंकि मैं बंगाल में सांप्रदायिक तनाव नहीं चाहती।

ममता ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी उकसाने वाले तत्व सुरक्षित न रहें।