नई दिल्ली। मुंबई में स्थित है एशिया का सबसे बड़ा स्लम एरिया धारावी। जो लगभग 1.75 वर्ग किलोमीटर में बसा है। मुंबई महानगर पालिका के आंकड़ों के अनुसार यहां करीब एक लाख लोग रहते हैं पर कहा जाता है कि इस इलाके में सरकारी आंकड़ों से कहीं अधिक लोग रहते हैं। यहां पूरे देश के गरीब लोग अपने परिवार के साथ रहते हैं। दिलचस्प बात तो ये है कि इस धारवी स्लम की अर्थव्यवस्था हर साल 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू जेनेरेट करती है। तो आइए जानते हैं-
यहां टेक्सटाइल्स, एल्यूमीनियम पोल्ट्री, लेदर जैसे 5,000 से भी ज्यादा अलग अलग व्यापार चलाते जाते हैं। जिसमें से 150,00 से अधिक बिजनेस सिंगल रूप एरिया में चलाए जाते हैं। धारावी में बनाए जाने वाले प्रोडक्ट्स आपको केवल भारत में ही नहीं, बल्कि मिडिल ईस्ट, यूरोप और यूएसए में भी देखने को मिल जाएंगे।
इसके अलावा धारावी की रिसाइकिल इंडस्ट्री काफी अहम है क्योंकि धारावी अकेले ही पूरे मुंबई की 60 प्रतिशत वेस्ट को रिसाइकिल करता है। जिसकी वजह से धारावी में रहने वाले अधिकतर लोगों को रोजगार मिलता है। अगर बात करें यहां की साक्षरता दर की तो वह है 69 प्रतिशत। जो एक स्लम एरिया के हिसाब से काफी अच्छा है।
इसके अलावा भारत जो पर्यटक घूमने आते हैं उनकी लिस्ट में धारावी का नाम जरूर शामिल होता है। इसलिए उन्हें धारावी का गाइडेड टूर भी आफर किया जाता है। इस सब के अलावा हमारी फिल्म इंडस्ट्र की धारावी मुख्य हिस्सा रहा है। क्योंकि फिल्मों में काम करने वाले ज्यादातर जूनियर आर्टिस्ट धारावी से ही होते हैं। कई फेमस फिल्में जैसे धारावी, दीवार, गली ब्याज और आॅस्कर विनिंग फिल्म स्लमडॉम मिलिनियर की शूटिंग भी यही हुई है।

