खेलट्रें​डिंग

विराट कोहली को लेकर की गई 2012 की भविष्यवाणी 2023 में हुई सच

नई दिल्ली। ICC क्रिकेट विश्व कप-2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई।कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के दौरान अपना 50वां वनडे शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया और इंटरनेशल वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

इस सब के बीच साल 2012 से ही विराट की परफॉर्मेंस पर भरोसा रखने वाले एक शख्स का पोस्ट वायरल हो रहा है। दरअसल, जुलाई 2012 में, जब कोहली ने अपना 12वां वनडे शतक बनाया, तब शिजू बालंदन ने फेसबुक पर एक भविष्यवाणी की थी।

उन्होंने लिखा था कि कोहली 50 शतकों के मील के पत्थर तक पहुंच जाएंगे। कोहली के 33वें शतक तक शिजू अपनी पोस्ट को अपडेट भी करते रहे, जिसके बाद उनका दुखद निधन हो गया।