ट्रें​डिंगमनोरंजन

Rashmika Mandanna के बाद Katrina Kaif हुईं डीपफेक का शिकार, ‘टाइगर 3’ के सीन के साथ हुई छोड़छाड़

नई दिल्ली। इन दिनों एक के बाद एक बॉलीवुड अभिनेत्रियां डीपफेक वीडियो का शिकार हो रही हैं। रश्मिका मंदाना के बाद अब बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ डीपफेक का शिकार हुई हैं। अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ से कैटरीना के टॉवल सीन से छेड़छाड़ कर अभिनेत्री को तौलिए की जगह बिकिनी पहना दिया गया है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। इसे लेकर यूजर्स कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में सलमान खान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का ट्रेलर जारी हुआ था, जिसमें कैटरीना सिर्फ तौलिया पहनकर जबरदस्त एक्शन सीन करती नजर आई थीं। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। हाल ही में अभिनेत्री ने इस टॉवल सीन की बिहाइन्ड द सीन फोटो शेयर की थी। जिसके साथ अब छेड़छाड़ की गई है।

कैटरीना कैफ की जो डीपफेक फोटो शेयर की गई है उसमें वह प्लंजिंग नेकलाइन वाला डीपनेक टॉप पहने नजर आ रही हैं, जिसमें उनका क्लीवेज साफ नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ कैटरीना ने टाइगर 3 के एक्शन सीन की जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें वह टॉवेल पहने नजर आई थीं। ये तस्वीर बिलकुल भी वल्गर नहीं लग रही थी, जबकि डीपफेक के बाद अभिनेत्री की जो तस्वीर शेयर की गई है वह बेहद खराब लग रही है।

बता दें इससे पहले ​रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर जारा पटेल की एक हॉट वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर एक्ट्रेस का चेहरा लगा दिया गया था। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने चिंता जाहिर की थी और कार्रवाई की मांग थी। रश्मिका के वीडियो को लेकर बिग बी का भी ​रिएक्शन आया था और उन्होंने भी एक्शन लेने को कहा था। रश्मिका ने भी मॉर्फ्ड वीडियो पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि वह इससे काफी हर्ट थीं। दूसरी तरफ जारा ने भी वीडियो पर रिएक्शन दिया था और दावा किया कि वायरल वीडियो में उनका कोई हाथ नहीं है।