
नई दिल्ली। काफी इंतजार के बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म Tiger 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर एक्शन, ड्रामा, रोमांस और थ्रिल से भरपूर है। सलमान खान और कैटरीना कैफ दोनों ने ही कमाल एक्शन किया है। साथ ही विलेन के रूप में इमरान हाशमी की एंट्री सोने पर सुहागा है।
फिल्म के ट्रेलर से कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिससे ये पता नहीं चल पाया था कि फिल्म का विलेन कौन है। तब से फैंस फिल्म के विलेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ट्रेलर में विलेन के तौर पर इमरान का फर्स्ट लुक देखकर लोग काफी इंप्रेस्ड हैं।
2 मिनट 51 सेकंड के ट्रेलर में सलमान खान और कैटरीना का तूफानी एक्शन सीन देखने को मिला। जिसमें कैटरीना का टॉवल वाला फाइट सीन लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही पूरे ट्रेलर को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिपॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि फिल्म का विलेन अविनाश सिंह राठौर को ऐसी परिस्थिति में फंसा देता है, जब उन्हें परिवार और देश में से किसी को चुनना होता है। अब देखना ये होगा कि अविनाश उर्फ टाइगर किये चुनेगा।
यशराज फिल्म्स की सुपरहिट फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। एक्शन थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। मूवी 2012 में आई ‘एक था टाइगर’ और 2017 में रिलीज हुई ‘टाइगर जिंदा है’ का सीक्वल है। फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है। इसे यशराज फिल्म्स का अभी तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट कहा जा रहा है।
मूवी में रेवती, रिद्धि डोगरा, रणवीर शौरी, कुमुद मिश्रा, विशाल जेठवा भी अहम रोल में दिखेंगे। फैंस के लिए मेकर्स ने बड़ा सरप्राइज भी रखा है। सलमान की इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो होगा। फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।

