मनोरंजन

Bigg Boss OTT 2 में यूट्यूबर ध्रुव राठी की एंट्री! क्या उनके मिलियन फैंस से बढ़ेगी शो की TRP

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी-2 जैस-जैसे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे और भी अधिक मनोरंजक होता जा रहा है। बिग बॉस ओटीटी-2 में इन दिनों यूट्यूबर्स की धूम चल रही है। एल्विश और अभिषेक मल्हान को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी भी बिग बॉस ओटीटी-2 का हिस्सा बन सकते हैं। खबरों की मानें तो ध्रुव राठी बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर जा सकते हैं। बता दें एल्विश यादव की भी अभी हाल ही में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है।

यूट्यूबर ध्रुव राठी बिग बॉस ओटीट-2 का हिस्सा होंगे अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर वो आते हैं तो शो को इससे फायदा जरूर मिलने वाला है। बता दें कि ध्रुव राठी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब एक्टिव रहते हैं। वे सोशल मीडिया एक्टिविस्ट, यूट्यूबर और व्लॉगर भी हैं। उनके यूट्यूब वीडियोज सोशल, पॉलिटिकल और पर्यावरण मुद्दों पर आधारित होते हैं। ध्रुव राठी का एक बार एल्विश यादव से भी पंगा हो चुका है।

ध्रुव राठी के तीन यूट्यूब चैनल हैं। मेन चैनल पर उनके 11.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और 1.4 बिलियन व्यूज हैं। ट्विटर पर उन्हें 1.6 और इंस्टा पर 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ध्रुव राठी का जन्म हरियाणा की एक जाट फैमिली में हुआ था।

ध्रुव राठी शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम है जूली। वह जूली से पहली बार 2014 में मिले थे। एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 2021 में विएना में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद भारतीय रीति-रिवाज से 2022 में शादी की। ध्रुव अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक और यूट्यूब चैनल चलाते हैं जहां वो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करते हैं।

ध्रुव को अभी तक सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तो दर्शकों का खूब प्यार और समर्थन मिला है लेकिन अब देखना ये होगा कि अगर ध्रुव राठी बिग बॉस ओटीट-2 में आते हैं तो दर्शक उन्हें कितना पसंद करेंगे?