नई दिल्ली। अपने प्यार के लिए अवैध तरीके से भारत की सरहद पार कर आने वाली पाकिस्तान की सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी दोनों देशों में सुर्खियां बनी हुई है। सीमा के इस तरह पाकिस्तान से भारत आने पर भारत की सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है और सीमा हैदर की मंशा जानने में जुटी है। इसी कड़ी में एटीएस ने सीमा से 18 घंटे पूछताछ की। पूछतााछ के दौरान सीमा हैदर ने बताया कि वह भारत की जेल में जिंदगी गुजार देंगी लेकिन वापस पाकिस्तान नहीं जाएंगी।
एटीएस से पूछताछ के बाद सीमा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं कोई जासूस नहीं हूं, मैं सीमा से प्यार करती हूं और अब मुझे यहीं रहना है। मैं अब सही रहना चाहती हूं, मुझे वापस न जाना पड़े और कोई मुझे गलत न कहे।
सीमा ने बताया कि भारत आने में यूट्यूब ने उसकी मदद की और कोई मददगार नहीं था। मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि मैं बिना वीजा के भारत आई। सीमा ने कहा कि मैं अब किसी कीमत पर पाकिस्तान नहीं जाउंगी। मैं यहां पर अब सजिन की बहू हूं। यहां पर इज्जत की जिंदगी है और पाकिस्तान में जिल्लत की मौत। पाकिस्तान जाते ही मुझे और मेरे बच्चों को मार दिया जाएगा। मेरी मोदी और योगी से अपील है कि मुझे पाकिस्तान न भेजे और मुझे यही पर रहने दें।
सीमा हैदर ने वकील के डॉ. एपी सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दया याचिका भेजी है और भारत की नागरिकता की मांग की है। याचिका के साथ लगाए गए हलफनामे में सीमा हैदर ने अपना पूरा नाम सीमा मीणा लिखा है। इसके साथ सचिन से अपनी शादी के फोटोग्राफ भी भेजे हैं। सीमा के वकील के अनुसार सीमा ने नेपाल में ग्रेटर नोएडा के सचिन के साथ शादी की थी तो अब वह भारत की बहू हैं। इसी अधार पर सीमा भारत की नागरिकता चाहती हैं।

