ट्रें​डिंगदेश

बेंगलुरु में लूटे 2,000 किलो टमाटर, दंपति गिरफ्तार, अन्‍य आरोपियों की तलाश

नई दिल्ली। 8 जुलाई को कुछ बदमाशों ने एक किसान को धमका कर 2,000 किग्रा टमाटर ले जा रहे वाहन को लूट लिया। इस मामले में कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया ​है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार कपल की पहचान भास्कर और उसकी पत्नी सिंधुजा के रूप में हुई है। मामले में रॉकी, कुमार और महेश की तलाश जारी है।

घटना बेंगलुरु के चिक्कजाला के पास आरएमसी यार्ड पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई थी। किसान चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर शहर से कोलार बाजार में टमाटर ले जा रहा था। बदमाशों के गिरोह ने गाड़ी का पीछा किया था। उन्होंने वाहन को रोक लिया और बोलेरो वाहक ने किसान और माल वाहक चालक के साथ मारपीट की और आरोप लगाया कि उनके वाहन को टक्कर मार दी गई है।

उन्होंने किसान से पैसे मांगे और किसान से पैसे ट्रांसफर करवाए। बदमाश माल वाहक वाहन में सवार हुए। जबरन किसान को गाड़ी से धकेल दिया और टमाटरों से लदी गाड़ी को लेकर फरार हो गए। आरोपी दंपत्ति वाहन लेकर चेन्नई गए थे और वहां टमाटर बेचे थे। उन्होंने वाहन को पीन्या और बेंगलुरु के पास पार्क किया था और दूसरे वाहन में भाग गए थे, इसमें पंजीकरण नंबर प्लेट नहीं थी।

आरएमसी यार्ड पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुराग जुटाए और आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया। कर्नाटक में टमाटर की कीमतें 120 से 150 रुपये तक पहुंच गई हैं। किसानों को टमाटर की फसल और बाजार में टमाटर की दुकानों दोनों की रखवाली करना पड़ रहा है।