ट्रें​डिंगमनोरंजन

पॉडकास्टर्स पर क्यों भड़के Karan Johar? इस बात पर जमकर निकाली भड़ास!

  • करण जौहर ने पॉडकास्टर्स पर नाराजगी जताई, कहा– ये इंडस्ट्री के खिलाफ जहर फैलाते हैं।
  • निर्देशक ने ज्योतिषियों की भविष्यवाणियों पर भी सवाल उठाए, कहा– क्लिकबैट नहीं होना चाहिए।
  • वर्कफ्रंट पर करण, धड़क 2 के को-प्रोड्यूसर हैं और जल्द आर्यन खान की सीरीज में नजर आएंगे।

 

फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में पॉडकास्ट्स और पॉडकास्टर्स के खिलाफ कड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि ये शो विवादों को बढ़ावा देते हैं और ऐसे मेहमान बुलाते हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के बारे में नकारात्मक बातें करते हैं।

करण जौहर ने बिना किसी का नाम लिए कहा, “मैं मीडिया के ईमानदार लोगों की इज्जत करता हूं लेकिन कुछ पॉडकास्टर्स ऐसी जगह से निकल कर आए हैं जिन्हें जीपीएस भी नहीं ढूंढ सकता। ये लोग ऐसे मेहमानों को बुलाते हैं जिनके पास खोने को कुछ नहीं है और दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद इन्हें कहीं बुलाया भी नहीं गया। यही गेस्ट जहर उगलते हैं और मेहनती लोगों के बारे में बुरी बातें करते हैं। यह सब अब बंद होना चाहिए।”

इसी के साथ करण ने ज्योतिषियों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कुछ ज्योतिषी मशहूर हस्तियों के बारे में अजीब और परेशान करने वाली भविष्यवाणियां करके लोगों को डराते हैं। करण का कहना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सबको है, लेकिन सिर्फ फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए क्लिकबैट करना सही नहीं है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब पॉडकास्ट्स तेजी से मशहूर हो रहे हैं और कई सितारे टीवी चैनलों की जगह इन्हें प्राथमिकता दे रहे हैं। जहां कुछ प्लेटफॉर्म सकारात्मक बातचीत को बढ़ावा देते हैं, वहीं कुछ पर फिजूल चर्चाओं और विवादों को हवा देने का आरोप भी लगता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर हाल ही में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म धड़क 2 को-प्रोड्यूस कर चुके हैं। इसके अलावा वे आर्यन खान के निर्देशन में बनी डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आएंगे, जो 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।