मनोरंजन

जल्द ही सिनेमाघरों में होगी Tiger की दस्तक, धांसू फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रीलीज

नई दिल्ली। टाइगर के तीसरे पार्ट का इंतजार करने वाले सलमान खान के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही उन्हें सिनेमाघरों में टाइगर फिर से देखने को मिलेगा। यशराज बैनर की स्पाई थ्रिलर ‘टाइगर’ का तीसरा पार्ट इस दिवाली सिनेमाघरों में दस्तक देगा। शनिवार को यानी 2 सितंबर को ‘टाइगर 3’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील कर दिया गया है।

सलमान खान ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘टाइगर 3’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस धमाकेदार पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा कि ”आ रहा हूं, इस दिवाली 2023 पर टाइगर 3 रिलीज होगी। यशराज 50 और टाइगर 3 का जश्न अपने नजदीकी सिनेमाघरों में मनाएं।”

इसके साथ ही सलमान ने ये जानकारी भी दी है कि टाइगर यशराज की पिछली स्पाई थ्रिलर ‘वॉर’ और ‘पठान’ की तरह पैन इंडिया फिल्म होगी। ‘टाइगर 3’ को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा।

इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं, ये लाजिमी भी है क्योंकि ‘टाइगर जिंदा है’ कि अपार सफलता के 6 साल बाद सलमान और कैटरीना की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म में कैटरीना कैफ का पुराना दमदार अंदाज देखने को मिलेगा। वहीं फिल्म के तीसरे पार्ट में इमरान हाशमी बतौर विलेन नजर आएंगे।

जैसा कि सभी जानते हैं शाहरुख खान की पठान में सलमान खान का धमाकेदार कैमियो था। फिल्म में सलमान की एंट्री बतौर टाइगर करवाई गई थी। जिसका सीधा कनेक्शन टाइगर 3 के साथ था। तभी से ये खबरें भी आ रही थीं कि सलमान की टाइगर 3 में शाहरुख खान बतौर पठान बनकर कैमियो करते हुए नजर आएंगे।