ट्रें​डिंगविदेश

अंजू और नसरुल्लाह की मोहब्बत ISI की साजिश! जाने पूरा मामला

नई दिल्ली। पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर की कहानी के चर्चे दोनों देशों में हो ही रहे थे कि पाकिस्तानी मीडिया द्वारा खबर आई कि भारत की अंजू अपने प्रेमी से मिलने पाकितान पहुंच गई है। दो बच्चों की मां अंजू अपने घर पर बता कर निकली थी कि वह अमृतसर जा रही है लेकिन वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंच गई। अंजू के पाकिस्तान पहुंचने के बाद उनके घर वालों को पता चला। इसी बीच मंगलवार को खबर आई कि अंजू ने धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी नसरुल्ला से निकाह कर लिया है।

नसरुल्ला और अंजू का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे दोनों का प्री-वेडिंग शूट बताया जा रहा है। ये वीडियो ड्रोन कैमरा से लिया गया है, लोकेशन भी शानदार है। जिनको देखकर कई जानकार ये संदेह जता रहे हैं कि अंजू द्वारा आसानी से पाकिस्तान सीमा को पार करना सहज नहीं लग रहा है, ये आईएसआई की साजिश हो सकती है।

बता दें 35 वर्षीय अंजू भिवाड़ी की एक आटो मोबाइल कंपनी में डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करती हैं और नसरुल्लाह पाकिस्तान में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं। दोनों का प्री वेडिंग शूट जिस शानदार तरीके और शानदार लोकेशन पर हो रहा है वह मामूली नौकरी करने वाले अंजू और नसरुल्लाह के बस की बात नहीं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों प्री-वेडिंग की लोकेशन पर गाड़ी से पहुंचे हैं।

इस सब के बीच इतनी जल्दी अंजू का धर्म परिवर्तन करना और निकाह कर लेना भी संदेह पैदा करता है। ऐसा कहा जा रहा है कि सीमा का भारत आकर सचिन से हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी करने और हिंदू बन जाने से पाकिस्तान के एक वर्ग में नाराजगी थी, जिस कारण से आईएसआई ने भारत से बदला लेने के लिए अंजू की कहानी को लोगों के सामने रखा।

नसरुल्लाह से फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद से ही अंजू पाकिस्तान का वीजा मांग रही थी। अंजू करीब डेढ़ साल से चक्कर लगा रही थी लेकिन तब उसे वीजा नहीं मिला लेकिन सीमा हैदर के भारत आते ही अंजू को वीजा मिल जाना इत्तेफाक तो नहीं हो सकता। अंजू के वहां पहुंचते ही पाकिस्तान पुलिस द्वारा उसे सुरक्षा प्रदान करना और उसका तुरंत धर्मांतरण और निकाह भी संदेह पैदा करता है।