ट्रें​डिंगराजनीति

भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह के हैं बेहद करीबी

नई दिल्ली। राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा अब इससे पर्दा उठ गया है। राजस्थान भाजपा विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कर लिया गया है। भजनलाल शर्मा राजस्थान में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पार्टी के प्रदेश संगठन में महामंत्री हैं और संघ के बेहद करीबी हैं।

भजनलाल शर्मा ने सांगानेर से चुनाव जीता है। वो पहली बार विधायक बने हैं। शर्मा भाजपा संगठन का अहम चेहरा माने जाते हैं। वो पार्टी के संगठन मंत्री रहे हैं और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। वो भरतपुर के रहने वाले हैं।

इसके अलावा पार्टी ने राजस्थान में दो उपमुख्यमंत्री बनाने का ऐलान भी किया है। दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को भजनलाल शर्मा की कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

ये फ़ैसला केंद्र से पर्यवेक्षक के रूप में भेजे गए पार्टी के सीनियर नेता राजनाथ सिंह और नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में लिया गया। इस बैठक के लिए राजनाथ सिंह के अलावा सरोज पांडेय और विनोद तावड़े भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में जयपुर पहुंचे थे।

इस पद के लिए भाजपा में कई नेताओं के नामों पर चर्चा चल रही थी लेकिन पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देने के फ़ैसले को राजनीतिक हलकों में चौंकाने वाला बताया जा रहा है।