ट्रें​डिंगमनोरंजन

57 की उम्र में CID फेम दिनेश फडनीस का निधन, हार्ट अटैक के बाद हुए थे एडमिट

नई दिल्ली। CID फेम दिनेश फडनीस का 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के बाद दिनेश बीते कुछ दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे। वो वेंटिलेटर पर थे। उनकी तबीयत नाजुक बताई जा रही थी, लेकिन आज (5 दिसंबर) को उन्होंने दम तोड़ दिया।

दिनेश की मौत को उनके करीबी दोस्त और CID शो में को-स्टार रहे दयानंद शेट्टी ने कंफर्म किया है। दयानंद शेट्टी, दिनेश के काफी करीब थे। एक्टर के जाने से उन्हें भी काफी दुख पहुंचा है।

दयानंद शेट्टी ने बताया है कि दिनेश ने देर रात 12 बजकर 8 मिनट पर अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक आने के बाद से वो मुंबई के Tunga अस्पताल में भर्ती थे, जहां कई डॉक्टर्स उनकी सेहत की निगरानी कर रहे थे।

दिनेश का अंतिम संस्कार दौलत नगर श्मशान घाट में किया जाएगा। जहां CID की पूरी टीम उन्हें अंतिम विदाई देने आएगी।

दिनेश फडनिस को पॉपुलर टीवी शो CID से बड़ी पहचान मिली थी। इस शो में वो इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स के रोल में दिखे थे। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। CID के बाद दिनेश स्क्रीन से अचानक गायब हो गए थे।