नई दिल्ली। हम सभी के घरों में सरसों का तेल इस्तेमााल होना बहुत आम बात है। बहुत से घरों में सरसों के तेल का इस्तेमाल न सिर्फ खाने के लिए, बल्कि बालों में लगाने के लिए भी किया जाता है। हमें बचपन से बताया गया है कि सरसों का तेल सबसे ज्यादा हेल्दी होता है।
लेकिन इस हेल्दी तेल को कुछ लालची लोगों ने अपने थोड़े से फायदे के लिए जहर बना दिया है। जरा से पैसों के लालच में बाजार में मिलने वाले सरसों के तेल में palm oil मिलाया जा रहा है। जो हमारे लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।
पॉम oil में सैचुरेटेड फैट की अधिक मात्रा पाई जाती है। पॉम oil के सेवन से दिल की बीमारी, वजन बढ़ना और मोटापा, पाचन संबंधी समस्याएं, लिवर डैमेज, पोषक तत्वों की कमी, डायबिटीज, कैंसर जैसी कई खतरनाक बिमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
ऐसे करें चेक
आपके घर में जिसस सरसों के तेल का इस्तेमाल हो रहा है उसमें पॉम oil है या नहीं इसकी जांच आप खुद कर सकते हैं। आप सरसों तेल को एक बोतल में भरकर फ्रिज में डाल दें। अगर तेल में पाम oil डाला गया है तो वो नीचे की तरफ बैठकर जम जाएगा। सरसों का तेल ऊपर की तरफ आ जाएगा वो भी बिना जमे। इस तरह आप पहचान लेंगे कि आपका सरसों तेल असली है या नकली। पाम oil ठंड में जम जाता है जबकि सरसों तेल नहीं जमता।

