नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राजनीति में व्याप्त वंशावाद पर तंज कसते हुए राहुल गांधी व तेजस्वी यादव की पहचान पर सवाल उठाए।
प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी, राजीव गांधी के लड़के हैं इसलिए वो कांग्रेस के नेता हैं। इससे वो देश के नेता थोड़े न हो जाएंगे। बाबू जी की पार्टी है तो कोई भी नेता बन जाएगा। आपके बाबूजी की दुकान है तो कोई भी जाकर बैठ जाएगा, दुकान का मालिक हो जाएगा। उसमें आपकी योग्यता क्या है?
प्रशांत किशोर ने कहा कि ये लोग उल-जलूल बकवास करते हैं। लोगों को जाति-धर्म में बांटा, पैसा, शराब, बालू का काम किया, पैसा वसूल कर टिकट बांटा, जाति के नाम पर लोग गरीबी-मजबूरी में वोट दे देते हैं उसके बाद नेता बनकर ज्ञान दे रहा है।
राहुल गांधी के साथ प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि उनकी क्या पहचान है? वो नौंवी फेल आदमी हैं। वह क्रिकेट खेलने गए तो वहां पानी ढोते थे। लालू यादव के लड़के हैं इसलिए सब लोग जानते हैं। लालू जी के लड़के हैं इसलिए RJD के नेता हैं।

