मनोरंजन

‘टाइगर 3’ का टीजर रिलीज, क्या खुद को देशभक्त साबित कर पाएंगे सलमान खान?

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद दिवंगत यश चोपड़ा की जन्म जयंती पर सलमान खान की फिल्म Tiger 3 का टीजर रिलीज किया गया। जिसमें अविनाश सिंह टैगोर उर्फ टाइगर भारत की जनता से अपना ​सर्टिफिकेट मांगते हुए दिख रहे हैं। टीजर की शुरुआत सलमान के डायलॉग के साथ होती है। ​जिसमें वह कहते हैं- ‘मेरा नाम अविनाश सिंह टैगोर है, पर आप सब के लिए मैं टाइगर हूं। 20 साल अपना सब कुछ इंडिया की हिफाजत में लगा दिया और बदले में कुछ नहीं मांगा, पर आज मांग रहा हूं।”

​Tiger 3 के टीजर को को ट्रेलर या टीजर नाम नहीं दिया गया है, ​बल्कि इसे टाइगर का मैसेज कहा गया है। जिसमें सलमान के तेवर के साथ कैटरीना कैफ की भी एक झलक देखने को मिलती है। फिल्म के टीजर से पता चलता है कि अविनाश उर्फ टाइगर को गद्दार घोषित कर दिया गया है और अब वह खुद पर लगे इस दाग को मिटाने की कोशिश कर रहा है और इसके लिए वह भारत की जनता से अपना सर्टिफिकेट मांग रहा है।

टीजर में देखा जा सकता है कि एक सीन में सलमान खान बिलकुल वैसे ही कपड़े पहने नजर आ रहे हैं जैसे कपड़े पहन कर वो पठान की मदद करने आए थे। इसके बाद से ऐसी चर्चाएं हो रही हैं कि दोनों फिल्मों में कनेक्शन हो सकता है। अब फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि सच क्या है।

बता दें कि ‘टाइगर 3’ यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फ्रेंचाइजी फिल्म है। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना मुख्य भूमिका निभा रही हैं। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट टीजर शेयर कर लिखा- ‘जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं।’

बता दें इस दिवाली पर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा फिल्म के प्रोड्यूशर हैं।