ट्रें​डिंगदेश

पीएम मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले में अब तक 6 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

नई दिल्ली। युवा सशक्तिकरण के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया रोजगार मेला आज अमृतपीढ़ी के लिए अवसरों के नए द्वार खोल रहा है। आज रोजगार मेले के अंतगर्त 51,000 युवाओं को नियु​क्ति पत्र वितरित किया गया। देशभर में 46 जगहों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।

11 माह में आयोजित किया गया ये 9वां रोजगार मेला है, इससे पहले 8 रोजगार मेलों का आयोजन किया जा चुका है। इन रोजगार मेलों के अंतगर्त अब तक 6 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। रोजगार मेले की पहल पिछले साल 22 अक्टूबर से शुरू हुई थी। पीएम मोदी ने 2023 के अंत तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है।

इस बार जॉइनिंग लेटर पाने वाले उम्मीदवार पिछले कुछ दिनों में केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में भर्ती हुए हैं। इनमें वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखापरीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग और गृह मंत्रालय समेत अन्य विभाग शामिल हैं।

रोजगार मेला युवाओं को रोजगार देने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक खास कदम है। केंद्र सरकार को उम्मीद है कि रोजगार मेला आगे रोजगार पैदा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह युवाओं को उनके सशक्तिकरण और देश के विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।